उड़ान पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है..ज़िंदगी का जंग जीतना है तो हौसला कायम रखिए..विश्वास करें सफलता आपके कदम चूमेगी..

मंगलवार, 20 अप्रैल 2010

'विवाहेत्तर संबंधों' की वजह से भूकंप !

एक खबर हाल ही में पढ़ी है आप भी पढ़िए, ईरान के एक कट्टरपंथी मौलवी ने दावा किया है कि 'विवाहेत्तर संबंधों' की वजह से भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाएं आती हैं।

ब्रिटिश समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' ने कट्टरपंथी मौलवी अयातुल्लाह काजेम सिद्दीकी के हवाले से खबर प्रकाशित की है। मौलवी ने कहा आधुनिक परिधानों में महिलाओं को देखकर युवक गुमराह हो जाते हैं, जिससे कई प्राकृतिक आपदाएं, जैसे भूकंप की संभावना बढ़ जाती है।"कई महिलाएं सलीके से कपड़े नहीं पहनती हैं, ऐसे में युवा गुमराह हो जाते हैं और समाज में विवाहेत्तर संबंधों की घटनाएं बढ़ जाती है। "
इस खबर को पढ़ने के बाद यही लग रहा है कि सारा भूगोल बेकार है। पर्यावरण विज्ञान और धरती-आसमान को एक करने वालों को ये सोचना चाहिए कि अब महिलाओं को कैसे कपड़े पहनाएं और कैसे कैद करके रखें ताकि भूकंप ना आए।
जापान-गुज़रात के लोगों को खास तौर पर सचेत हो जाना चाहिए। विवाहेत्तर संबंध पुरुष बनाता है तो कोई जलज़ला नहीं आता,लेकिन अगर वहीं महिला बनाए तो भूकंप आने की संभावना बढ़ जाती है।
भूकंपरोधी विषय पर काम कर रहे लोगों को बधाई कि इससे आसान उपाय भूकंप रोकने का कोई नहीं हो सकता कि सभी जवान-ज़हीन महिलाओं को मिट्टी में गाड़ तो या बंद कोठरी में कैद कर दो।
समाज की भलाई के लिए सभी महिलाएं सहर्ष तैयार हो जाऐंगी...... 

7 टिप्‍पणियां:

  1. अगर कट्टरपंथियों को अपने 'हरम' में औरतों की ज़रूरत न होती और औरत जननी न होती तो ये लोग औरत से जीने का हक़ ही छीन लेते.

    लगता है... अरब के जंगली समाज की जंगली मानसिकता अभी तक बरक़रार है...

    जवाब देंहटाएं
  2. चलो भूकम्प पर शोध कर रहे को शोध की दिशा तो मिली
    नारी जब स्वतंत्र होने को छटपटाती है तो ऐसी ही विचारधारा गढकर फिर गुलाम बनाने की साजिश की जाती है
    सुन्दर आलेख

    जवाब देंहटाएं
  3. fir to indonesiya aur spain ki istriyo ko burke me aa jana chaahiye aur vaha k logo ko jyada jagruk ho jana chaahiya...jaha sab se adhik bhukamp aate hai...

    kaise dimag ki upaj hain ye baate....ufff ....dimag sann rah jata he ye sab dakiyanusi baate padh kar .

    जवाब देंहटाएं
  4. tabh to sadi soch samjha kar karni chahiye

    shekhar kumawat

    http://kavyawani.blogspot.com/

    जवाब देंहटाएं
  5. are baba re tabhi to sab kahte he sadi soch samjh kar karni chahiye n ki jis se man chaha utha liya


    shekhar kumawat

    http://kavyawani.blogspot.com/

    जवाब देंहटाएं
  6. Pratibha ji Aap apne housle ki UDAN jari rakhe hum Aapke sath hai. Aap ne apne blog me sahi sawal uthaye hai.

    जवाब देंहटाएं
  7. कविता चौधरी और उड़ान फिर से याद आ गये… आपके बारे में ही पढ़ रहा था, पहली बार जो यहाँ आया…

    आपका नाम देखकर और भी कुछ याद आया :P :P

    और इस लेख पर क्या कहें कुछ समझ नही आता

    जवाब देंहटाएं